अल्मोड़ा, जनवरी 6 -- अंकिता हत्याकांड को लेकर जिले में लोगों का आक्रोश बरकरार है। मंगलवार को विभिन्न संगठनों ने प्रेसवार्ता कर वीआईपी एंगल की निष्पक्ष जांच और अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। आठ जनवरी को महारैली निकालने का आह्वान किया। मंगलवार को सर्व समाज की ओर से हुई प्रेसवार्ता में वक्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को लेकर कॉल रिकॉर्डिंग जैसे साक्ष्य सार्वजनिक चर्चाओं में हैं। फिर भी आधार बनाकर मामले को कानूनी रूप से दोबारा खोलने की पहल सरकार की ओर से क्यों नहीं की जा रही है। सरकार मामले की सीबीआई जांच से बच रही है। प्रभावशाली और रसूखदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि यदि सरकार सच में निर्दोष है तो मामले की सीबीआई जांच कराए। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.