मोतिहारी, दिसम्बर 28 -- पताही। पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन ने शुक्रवार की देर संध्या पताही थाना का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने थाना के सभी अभिलेखों की जांच की तथा हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य कांडो की समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कांडो का निष्पादन करने का निर्देश दिया। वही उनके द्वारा थाना के साफ सफाई, पेयजल, आगंतुक कक्ष, सहित अन्य चीजों की जांच की। डीएसपी कुमार चंदन ने बताया कि शुक्रवार की संध्या पताही थाना की जांच की गई। जिसमे अभिलेखों की जांच व साफ सफाई आदि की भी जांच की गई साथ ही पदाधिकारियों को कांडो के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर थानाध्यक्ष बबन, अपर थानाध्यक्ष पंकज, रीना,अजय, पचरतन, दीपनारायण प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण चौकीदार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.