मोतिहारी, अगस्त 3 -- मोतिहारी,निप्र। मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सात दिवसीय 'युवा आपदा मित्र' आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण शिविर 03 अगस्त से 09 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों के कुल 250 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं राहत कार्यों से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक, पूर्व प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार, महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती, लक्ष्मी नारायण दूबे महाविद्यालय, मोतिहारी के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन सिंह सहित एस.डी.आर.एफ. की टीम व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्...