रुद्रपुर, फरवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भूगोल विभाग एवं डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 24 से 26 फरवरी तक आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'भूकंप, आग और जंगल की आग' पर आधारित मॉक अभ्यास है। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में मॉक अभ्यास और व्याख्यानों में भाग लेने का आह्वान किया। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. पूनम रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप के जोन-4 और 5 में स्थित है, जो अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में आपदा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.