नई दिल्ली, मार्च 21 -- आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक बार फिर से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ये फिल्म गुरुवार, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर के अलावा, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे कलाकारें ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस के ही नहीं, बल्कि स्टार्स के भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से कंगना रनौत ने आदित्य धर की 'धुरंधर 2' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।कंगना की आदित्य धर की तारीफ कंगना रनौत उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। ऐसे में शनिवार को कंगना ने 'धुरंधर 2' को लेकर पोस्ट शेयर किया...