इंदौर, मार्च 1 -- मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों द्वारा अंजाम दी गई करोड़ों की ठगी ने एक बार फिर पुलिस और आम लोगों को सतर्क कर दिया है। साइबर अपराधियों ने खुद को एटीएस अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त बुजुर्ग दंपती को आतंकी हमलों और संगीन अपराधों में फंसाने का डर दिखाया और करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने दंपती को 15 दिनों तक वीडियो कॉल पर कथित 'निगरानी' में रखकर उनकी जीवन भर की जमा पूंजी हड़प ली। घटना बजरंग नगर निवासी विजय शंकर सक्सेना, जो बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं, और उनकी पत्नी सुमनलता सक्सेना के साथ हुई। आरोपियों ने खाकी वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया और खुद को एटीएस अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उन्होंने अफजल खान नामक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम और पुलवाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.