लखनऊ, फरवरी 25 -- बढ़ता नशा-भटकता युवा विषयक गोष्ठी का आयोजन लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर संवाद: बढ़ता नशा-भटकता युवा विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने भावी इंजीनियर्स से कहा कि आपका यह जीवन अनमोल है। आपको सिर्फ अपना या अपने परिवार का ही कल्याण नहीं करना है, बल्कि आपको लोक कल्याण भी करना है। इंजीनियर होने के नाते आप पर समाज की जिम्मेदारी अधिक है। इसलिए आपका जीवन नशामुक्त होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सब लोग खुद नशे से दूर रहें। मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक गु...