बलिया, अप्रैल 16 -- रसड़ा/ सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय संवरा से बुधवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई, जिसे चिलकहर के बीईओ हिमांशु सिंह व प्राशिसं चिलकहर के अध्यक्ष अरुण पांडे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, ड्रॉप आउट बच्चों को पुनः मुख्य धारा में लाकर उनका प्रवेश सुनिश्चित करने तथा शिक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने को लेकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के तहत बच्चों व शिक्षकों के द्वारा बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो, कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार, शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है स्लोगन के जरिए बच्चों और शिक्षकों ने अभिभावकों से नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.