नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज होते ही सूबे की सियासत का पारा चढ़ने लगा है। राज्य के करीब 6 करोड़ महिला मतदाताओं (आधी आबादी) को अपने पाले में लाने के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (SP) के बीच लुभावने वादों की होड़ मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से अपनी प्रस्तावित 'स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना' के तहत महिलाओं को 40,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने के ऐलान के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार इसे मात देने के लिए 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने के मेगा पैकेज पर विचार कर रही है।महिलाओं के लिए ला रहे हैं आकर्षक पैकेज: CM योगी का बड़ा इशारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के आर्थिक स्वावलं...