बदायूं, अप्रैल 20 -- जिले के सात हजार से अधिक बच्चों के प्रवेश में आधार रोड़ा बना हुआ है। इन बच्चों के पास आधार नहीं है, इसकी वजह से इन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है। शिक्षकों ने बच्चों के माता-पिता के लिए जल्द आधार बनवाने के लिए कहा है। माता, पिता बच्चों के आधार बनवाने के लिए आधार सेंटरों के चक्कर काट रहे हैं। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का एक अप्रैल से आगाज हो चुका है। इसके बाद से परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत छह से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता रैली भी निकली जा रही हैं। यह भी पढ़ें- आदेश: पेन नंबर के अभाव में बाधित नहीं होगा बच्चे का नामांकन नवीन शैक्षिक सत्र में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के बीच कक्षा एक में प्रवेश लेने वाले 7,525 बच्चों के पास आधार नहीं है। जिसकी वजह से उनके लिए प्रवेश नह...