मुजफ्फरपुर, नवम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जमात-ए-इस्लामी हिंद राष्ट्रीय स्तर पर 21 से 30 नवंबर तक पड़ोसी अधिकार अभियान चलायेगा। 'आदर्श पड़ोसी-आदर्श समाज' को लेकर गुरुवार को माड़ीपुर में जमात-ए-इस्लामी हिंद की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में अभियान के परिचय के लिए समारोह हुआ। जिला अध्यक्ष डॉ. महमूदुल हसन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में भाईचारा, आपसी सद्भाव, सामुदायिक सहयोग तथा पड़ोसी के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक तनाव और दूरियां बढ़ने के कारण पड़ोसियों के बीच संवाद और सहयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। एक अच्छा पड़ोसी ही समाज में सकारात्मकता को मजबूत बना सकता है। अभियान के दौरान जन-जागरण एवं संपर्क, मोहल्ला स्तर पर पड़ोसियों की सहभागिता को लेकर कार्यक्रम, शैक्षिक संस्थानों और युवा समूहो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.