प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन, उनके मूल्य, आदर्श आधुनिक राष्ट्रनिर्माण में प्राण तत्व है। उनके संघर्षों और उनके द्वारा समाज को दिए गए अमूल्य योगदान भारत के सर्वांगीण विकास में सिद्ध होते हैं। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक, चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी, डीन प्रो. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. चित्रा, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. अनुपमा, डॉ. शशि, डॉ. स्मिता, डॉ. मुदिता आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती यह भी पढ़ें- पटेल बीएड कॉलेज में मनाई गई डॉ आंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का दिया गया मूलमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.