नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस अपराधी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा हो और जिसे पहले भी किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया जा चुका हो, उसे केवल 'जल्द सुनवाई के अधिकार' के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की पीठ ने यह टिप्पणी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को रद्द करते हुए की, जिसमें हत्या के एक मामले के आरोपी को जमानत दे दी गई थी। पीठ ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत 'जल्द सुनवाई का अधिकार' एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है। लेकिन, जब कोई आरोपी किसी गंभीर अपराध में शामिल हो, तो उसके अधिकारों के साथ-साथ समाज के हितों 'जिसमें पीड़ित और उसके परिवार के हित भी शामिल हैं' को भी ध्यान में रखना जरूरी है। पीठ ने कहा कि ऐसा लगता है कि जमानत याचिका पर सुनवा...