'आत्माओं को भगाने के लिए' बुजुर्ग महिला से रेप, दरिंदगी देख HC भी हैरान; सुनाई तगड़ी सजा
तिरुवनंतपुरम, अक्टूबर 23 -- केरल हाईकोर्ट ने 73 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में 61 वर्षीय दोषी की 10 साल की जेल की सजा बरकरार रखी है। आरोपी पर महिला के शरीर से बुरी आत्माओं को भगाने का दावा करके उसके साथ यौन हिंसा करने का आरोप था। दोषी ने सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। उसने घटना की तारीख में विरोधाभास, शिकायत दर्ज कराने में 19 दिन की देरी और महिला के शरीर पर बाहरी चोट नहीं मिलने का हवाला देते हुए अभियोजन पक्ष के मामले पर सवाल उठाए थे। हालांकि, हाईकोर्ट ने इन दलीलों को सजा में हस्तक्षेप करने के लिए पर्याप्त नहीं माना। जस्टिस ए. बदरुद्दीन की पीठ ने त्रिशूर की विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखा। विशेष अदालत ने दुष्कर्म के लिए 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। वहीं, यौन उत्पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.