रांची, अगस्त 10 -- परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित छात्रों का रांची में विधानसभा मार्च जारी है। यह मार्च सुबह करीब 10 बजे के आस-पास शुरू हो गया था। छात्रों ने तमाम बैरिकेड्स को तोड़ते हुए और वाटर कैनन का सामने करते हुए विधानसभा के एकदम करीब पहुंच गए हैं। इस दौरान उनपर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए हैं। छात्रों ने सरकार के साथ दूसरे दौरे की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रविवार को एलान किया था कि वे सोमवार को 'विधानसभा मार्च' निकालेंगे। जेपीएससी प्रोटेस्ट के दौरान प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे देवेंद्र नाथ महतो भी मार्च में शामिल हुए। वे 2 अगस्त से लगातार भूख हड़ताल पर हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है। इसके बावजूद वे पहले तो एंबुलेंस के जरिए मार्च में शामिल हुए और फिर इसके बाद आंदोलनकारी स्ट्रेचर कंधे पर लेकर महतो को लेकर आगे बढ़े। यह...