कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आज हम जिस मुकाम पर हैं वो बाबा साहेब जी की देन है। बाबा साहेब ने महिलाओं को भी पूर्ण रूप से अधिकार दिलाया हैं। यह बातें कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुन्ना हजारिया ने कही। वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम संगठन के मोतीझील स्थित कार्यालय में हुआ। संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने शिक्षा पर जोर देने की बात कही। इस मौके पर देवी दीन भाऊ, नीलू निगम, मुन्ना पहलवान, नरेंद्र खन्ना,राम सुंदर मौर्य, राम गोपाल चौधरी, रमेश शर्मा, विमल कुमार, दिलीप तांबे, मन्नी लाल भारती, कृपा शंकर, पप्पू गुप्ता, संजय मौर्य, विजय सिंह, वकील मसूद, राम गोपाल, संजय मिश्रा, हेमंत सिंह, राम संजीवन सागर आदि रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर ...