सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित स्वामी राम तीरथ केंद्र में सामाजिक संगठन सारंग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला के नवीनतम कहानी संग्रह 'आज का उजाला' का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विजय कुमार, श्याम कुमार सैनी, पंकज शर्मा और लेखक रमेश चंद्र छबीला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुदित जैन, सुरेंद्र शर्मा, सौरभ सिंघल, पार्षद सुभाष चंद्र, जी.एस. बब्बर, रविंद्र गुप्ता और रवि बख्शी ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. वीरेंद्र आज़म ने कहानी संग्रह में शामिल दसों कहानियों का विश्लेषण करते हुए उनके संवाद और विषयवस्तु की सराहना की। डॉ. विजेंद्र पाल शर्मा का संदेश अरुण कुमार सूरी ने पढ़कर सुनाया, जिसमें लेखक की साहित्यिक उपलब्धियों और राष्ट्रीय स्तर क...