अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- वनाग्नि रोकथाम और नियंत्रक के लिए शनिवार को डीएम कैंप कार्यालय में बैठक हुई। इसमें आग लगाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को समन्वय बनाकर वनाग्नि पर रोक लगाने को कहा। शनिवार को डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें वनाग्नि से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी से 15 जून तक के समय को वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। डीएम ने वन विभाग को फायर लाइन निर्माण, संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी, फायर वॉचर की तैनाती और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जनजागरूकता अभियान चलाएं और ग्राम स्तरीय वनाग्नि प्रबंधन समितियों को सक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.