'आग लगने पर समझदारी से काम लें'
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ठीकहा वासुदेवा गांव में गुरुवार को मोतीपुर अग्निशमन दल द्वारा मॉकड्रिल की गई। अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी अमृता कुमारी ने लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बताया कि आग लगने पर विवेक से काम लेना चाहिए। खाना बनाते समय सूती वस्त्र पहनने, रसोई घर में हमेशा एक बाल्टी पानी तथा सूती चादर रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि खेतों में फसल की दौनी के समय भी आग लगने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसलिए कम से कम 200 लीटर पानी पास में रखें। इस मौके पर मुस्कान जीविका स्वयं सहायता समूह की सीएम मालती देवी एवं जीविका दीदी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.