अलीगढ़, मई 19 -- अलीगढ़। एएमयू के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) में आयोजित वार्षिक कॉमन रूम फेस्ट-2 'आगाज-ए-शाहीन' का मंगलवार को समापन हो गया। फेस्ट का उद्घाटन डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मोहम्मद अथर अंसारी व राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. इरफान उल हक ने किया। पहले दिन कॉमन रूम सचिव अब्दुर रहमान और वार्डन इंचार्ज कामरान खान की देखरेख में स्नूकर, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, लूडो, आर्म रेसलिंग, बीजीएमआई, फ्री फायर और 8 बॉल पूल जैसी इनडोर एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दूसरे दिन शूटिंग, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, शटल रन और स्लो साइक्लिंग जैसी आउटडोर प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। समापन समारोह में प्रो. अनवर शहजाद, सदस्य प्रभारी भूमि एवं उद्यान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता और राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मो...