अल्मोड़ा, मई 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। योग विज्ञान विभाग की ओर से सिमकनी मैदान में आओ हम सब योग करें अभियान शुरू हुआ। अभियान 21 जून तक चलेगा। मुख्य अतिथि प्रो. प्रवीण बिष्ट ने योग को वेदों और उपनिषदों की अमूल्य देन बतातया। कहा कि भारतीय संस्कृति में योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि जीवन को अनुशासित, संतुलित एवं आध्यात्मिक बनाने की पद्धति है। प्रो. शेखर जोशी, विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चंद भट्ट, यहां डॉ. गिरीश अधिकारी, डॉ. लल्लन कुमार सिंह, हेमलता अवस्थी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...