मऊ, अप्रैल 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र से गुरुवार को ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को बीईओ श्याम सुंदर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चे स्कूल चलो अभियान के स्लोगन लिखी तख्तियां और मिशन शक्ति फेज-5 से संबंधित पट्टियां पहने हुए थे। बैंड पार्टी के साथ चल रहे बच्चों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।रैली के दौरान बच्चे सब पढ़ें, सब बढ़ें, आओ चलें स्कूल, छोड़ें अज्ञानता का भूल, बेटी पढ़ेगी, देश बढ़ेगा, नारी सम्मान, देश का अभिमान, मिशन शक्ति का यही संदेश, सुरक्षित नारी सशक्त देश, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान की तख्तिया लिए हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर रोडवेज होते हुए कस्बे का भ्रमण करते हुए दुबारी मोड़ तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.