नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को खुली चुनौती दी है। ईरानी सेना ने 59 सेकंड का वीडियो जारी किया है, जिसमें कमांडो अमेरिकी सैनिकों से मुकाबला करने के लिए तैयार दिखाए गए हैं। वीडियो में तेज एडिटिंग के साथ सैनिकों के युद्ध अभ्यास, ऊबड़-खाबड़ इलाके में आगे बढ़ते सैनिक और मिसाइल लॉन्चर से दागी गई मिसाइल के विस्फोट दिखाए गए हैं। वीडियो का मुख्य संदेश है- 'आओ करीब आओ, हम तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं।' ईरानी सेना ने दावा किया कि वह अमेरिकी सैनिकों का सामना करने और उन्हें हराने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह वीडियो प्रेस टीवी के जरिए जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- ईरान जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, स्पेन के बाद अब इस देश ने भी दिखाया ठेंगा दूसरी ओर, अमेरिका मध्य पूर्व में अपना सैन्य कदम और मजबूत कर रहा है। व्हाइट हाउस ने कहा कि अति...