रुद्रपुर, मई 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने रुद्रपुर नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स एवं अस्थायी कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को संशोधित दरों के अनुसार वेतन देने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर आयुक्त शिप्रा जोशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) कार्यालय, नई दिल्ली की अधिसूचना के तहत वेतन दरों में संशोधन किया गया है। इसके अनुरूप 6 फरवरी 2026 को भी नगर निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का अनुरोध किया गया था। कहा कि नगर निगम देहरादून में 29 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को 805 रुपये प्रतिदिन वेतन देने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसी तर्ज पर रुद्रपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.