'आई लव यू पापा' लिखे कार्ड ने हर आंख कर दी नम
हरिद्वार, मई 16 -- आई लव यू वाला कार्ड भी बेटी पद्मजा ने गंगा में किया प्रवाहित हरिद्वार। हरकी पैड़ी स्थित वीआईपी घाट पर शनिवार को दिवंगत प्रतीक यादव की अस्थियों के विसर्जन के दौरान एक भावुक दृश्य ने सभी की आंखें नम कर दीं। सात वर्षीय बेटी पद्मजा अपने पिता के लिए लखनऊ से हाथ से बनाया एक कार्ड साथ लाई थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था 'आई लव यू पापा'। पूरे समय वह उस कार्ड को अपने सीने से लगाए रही और गंगा तट पर बैठकर रोती रही। बेटी ने आई लव यू पापा कहकर कार्ड गंगा में प्रवाहित किया। पूरे कर्मकांड के दौरान पद्मजा बार-बार अपनी मां अपर्णा यादव से लिपट जाती। यह भी पढ़ें- प्रतीक यादव की अस्थियां पहुंची हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया विसर्जन कभी वह कार्ड को देखती तो कभी गंगा की ओर टकटकी लगाए बैठ जाती। मां अपर्णा खुद भी गहरे दुख में थीं, लेकिन बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.