एटा, मार्च 17 -- शासन के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे 'आई-गोट कर्मयोगी' मिशन को अलीगंज तहसील क्षेत्र में तेजी से लागू किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की कार्यक्षमता को आधुनिक तकनीकों और ज्ञान के माध्यम से विकसित करना है। अलीगंज तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि आई-गोट (इंटेग्राटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) एप्लीकेशन एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा विकसित किया गया है। इसके माध्यम से सरकारी कार्मिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर लगभग 32,000 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें प्रशासनिक कार्यों से लेकर नई तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.