कौशाम्बी, मई 13 -- मंझनपुर, संवाददाता सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी होते ही बुधवार को करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड हाईस्कूल के मेधावी चहक उठे। आइना केसरवानी ने कॉलेज टॉप किया। कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों ने होनहारों को बधाई दी है।रिजवी कॉलेज के प्रिंसिपल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी उनके संस्थान का परिणाम सराहनीय रहा है। 12 वीं की परीक्षा में आइना केसरवानी ने 93.2 फीसदी अंक लाकर कॉलेज टॉप किया है। 92 प्रतिशत अंकों के साथ शिवांश पांडेय दूसरे, 88.8 प्रतिशत के साथ रोहुल रजा तीसरे, 88 फीसदी अंक लाकर शिवी केसरवानी चौथे एवं 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर आर्यन अग्रहरि पांचवें स्थान पर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अ...