बरेली, अप्रैल 15 -- भाजपा महानगर कमेटी ने मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कार्यकर्ताओं के साथ आंबेडकर पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान निर्माता होने के साथ सामाजिक न्याय के मसीहा थे। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनके जीवन को संघर्ष और दृढ़ता की मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने सिद्ध किया कि ज्ञान सबसे बड़ा हथियार है। यह भी पढ़ें- प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई डॉ. भीम राव आंबेडकर की जंयती मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि बाबा साहब ने देश को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.