'आंचल' की छाछ और लस्सी की बिक्री में उछाल
हल्द्वानी, जून 30 -- हल्द्वानी। भीषण गर्मी के सीजन में लोग सेहत और शुद्धता को प्राथमिकता देते हुए पारंपरिक डेयरी उत्पादों पर अपना भरोसा जता रहे हैं। यही वजह है कि नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 'आंचल' ब्रांड के उत्पादों की मांग में इस बार रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन नैनीताल जिले में आंचल की दही, छाछ और लस्सी की बिक्री में 30 प्रतिशत का बंपर उछाल आया है। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग इन पारंपरिक और प्राकृतिक विकल्पों को पहली पसंद बना रहे हैं। आंचल डेयरी के प्रशासन-विपणन प्रभारी संजय भाकुनी ने बताया कि बाजार में आंचल के उत्पादों की मांग ऐतिहासिक स्तर पर है। स्थिति यह है कि केवल आंचल की सादा छाछ के ही प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पैकेट बिक रहे हैं। इसके अलावा आंचल की मीठी लस्सी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.