औरैया, अप्रैल 29 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बा स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में जिला ओलंपिक संघ के तत्वाधान में 'अस्मिता' खेलो इंडिया अभियान के तहत एक दिवसीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबला एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज, बिधूना और रैपिड ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में एमए इस्लामिया की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए रैपिड ग्लोबल स्कूल को 21-13 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मनीषा को 'वुमन ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज विजेता, रैपिड ग्लोबल स्कूल उपवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.