नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस धरना स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल में भी उन्होंने किसी भी तरह से लिक्विड लेने से इनकार कर दिया है। इधर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा है कि अस्पताल को जेल बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने किसी तरह की पारदर्शिता नहीं रखी है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखे पत्र में आंगमो ने कहा कि सोनम वांगचुक को मुंह से या फिर नसों के जरिए कोई लिक्विड ना दिया जाए। उन्होंने वांगचुक की मेडिकल रिपोर्ट्स की कॉपी भी मांगी। आंगमो ने कहा कि कोई भी इलाज बिना मेरी सहमति के नहीं दिया जाना चाहिए। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक आंगमो ने कहा, पुलिस वांगचुक को सफेद चद्दर में घसीटकर ले गई। मैंने लिखित में अस्पताल से कहा है कि मेरी इजाजत के बिना उन्हें कुछ...