मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना परिसर में गुरुवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी मोबाइल नंबर से जुड़कर क्षेत्र की गतिविधियों की सूचना दें, इसे पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। स्कूल व कॉलेजों के आसपास शरारती तत्वों की खैर नहीं होगी। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में सकरा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार राय, मुखिया देव कुमार, पूर्व मुखिया सतीश पासवान, अमीर लाल राय, केदार राय, रंजीत राय उर्फ पिंटू आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.