नैनीताल, सितम्बर 10 -- गरमपानी, संवाददाता। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में गुरुवार को विश्व आत्महत्या निरोध दिवस पर यूथ रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को आत्महत्या जैसे गंभीर विषय पर खुलकर बात करने, मानसिक परेशानियों को साझा करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. तरुण कुमार आर्य ने कहा कि असफलता जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि उसका एक हिस्सा है। विद्यार्थियों को चुनौतियों से डरने के बजाय उनका सामना करना चाहिए और किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. इप्सिता सिंह ने कहा, कि आत्महत्या से जुड़े सामाजिक स्टिगमा को चुनौती देना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: महाविद्यालय ...