'असंवैधानिक है वन नेशन-वन इलेक्शन...' JPC के सामने चिदंबरम बोले- बिना सोचे-समझे उठाया गया कदम
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव का सोमवार को संसद की संयुक्त समिति ( JPC ) के समक्ष पुरजोर विरोध किया और इस विचार को ही 'विकृत' तथा 'असंवैधानिक' करार दिया। पूर्व गृह एवं वित्त मंत्री ने कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' के तहत देशभर में एक साथ चुनाव कराने की कवायद 'बिना सोचे-समझे' उठाया गया कदम है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्रशासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के समक्ष अपनी राय रखी। इन विधेयकों का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है। सूत्रों के मुताबिक, चिदंबरम ने समिति से कहा कि एक साथ चुनाव कराने से संबंधित विधेयक ''असंवैधानिक'' हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.