नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में नए मतदाताओं के कथित बड़े पैमाने पर नामांकन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई आपत्तियां दर्ज कराईं। बंगाल चुनाव और मतदाता सूची से जुड़ी याचिकाओं की भरमार से परेशान होकर चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें इन मामलों से निपटने के लिए एक अलग 'विशेष बेंच' ही बनानी पड़ेगी।TMC की अदालत में दलीलें और आरोप टीएमसी सांसद और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने की मुख्य बिंदु उठाए। जैसे- लाखों नए वोटरों का जुड़ना: गुरुस्वामी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग (EC) ने 'फॉर्म 6' के माध्यम से 5 से 6 लाख नए मतदाताओं को पंजीकृत किया है। उन्होंने याद दिलाया कि अदालत पहले इस तरह की प्रक...