'अलकायदा की मदद से बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी पर होगा आत्मघाती हमला', हसनैन इकबाल गिरफ्तार
कोलकाता, मई 17 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर आतंकवादी संगठन अल-कायदा की मदद से आत्मघाती बम हमला करने की धमकी देने के आरोप में कोलकाता के गार्डन रीच इलाके से एक व्यक्ति हसनैन इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कोलकाता पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) द्वारा की गई संयुक्त जांच के बाद शुक्रवार रात को 27 वर्षीय हसनैन इकबाल को गिरफ्तार कर लिया गया। कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त सीपी-4 सोलोमन नेसाकुमार ने कहा कि 14 मई को 10:15 बजे भवानीपुर थाने को ईमेल के जरिये यह धमकी मिली। यह भी पढ़ें- 'हमें जानकारी नहीं', बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर बोले शुभेंदु अधिकारी; टॉप-5 ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि अल कायदा की मदद से मुख्यमंत्री पर आत्मघाती हमला किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.