'अर्नब' के बाद अब 'मुरासु' का कहर, भीषण तूफान में बदला चक्रवात; 110 किमी होगी रफ्तार
भुवनेश्वर, नवम्बर 2 -- बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'मुरासु' भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। इसके बाद ओडिशा सरकार ने सोमवार को संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम तेज कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चक्रवात के प्रभाव से दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है। चक्रवात के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट पर आने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।अभी कहां है चक्रवात यह तमिलनाडु के चेन्नई से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 210 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, मछलीपट्टनम से 270 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, कवाली से 220 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओंगोल से 260 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.