'अर्नब' के असर से NCR में बिगड़ा मौसम, दिल्ली में आज भी बारिश का येलो अलर्ट; पारा लुढ़का
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- दक्षिण भारत में तबाही मचाने वाला चक्रवात 'अर्नब' कमजोर पड़ गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम से एक और तूफान की आशंका ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इस तूफान के असर से दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से लेकर अब तक रुक-रुक कर बारिश का बारिश दौर जारी है, जिससे तापमान में कमी आने से मौसम ठंडा हो गया।राष्ट्रीय राजधानी में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस गिरा दिल्ली-नोएडा में सुबह से ही बारिश जारी है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात अर्नब के असर से गुरुवार को भी दिल्ली में बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में एक दिन में 6.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 25.6 डिग्री पर आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- यूपी के कई इलाकों में बरसे बादलों ने बढ़ाई ठंड, आज भी बारिश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.