नई दिल्ली, मई 10 -- द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में सुनील पाल मेहमान बनकर पहुंचे थे। उस एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी पहुंचे थे। समय रैना ने जमकर सुनील पाल को रोस्ट किया था। उस एपिसोड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने कहा कि सुनील पाल को वहां बुलाकर उनकी इंसल्ट की गई। उनके खिलाफ प्लानिंग करके उन्हें बुलाया गया था। अब इस बारे में सुनील पाल ने भी अपनी राय सामने रखी है।'अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया था मुझे' सुनील पाल ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि उन्हें शो पर आकर एक स्टैंडअप परफॉर्म करना था। वो उस तैयारी के साथ वहां गए थे, लेकिन वहां उनसे स्टैंडअप परफॉर्म नहीं कराया गया। सूरज कुमार (पॉडकास्ट) ने सुनील पाल से कहा कि उन्हें शो देखने के बाद ऐसा लगा कि माहौल एक साइड का हो गया था, वो सारे लोग आपको इंसल्ट कर रहे ...