नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी सेना ने शनिवार को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखता है, तो उसे इसका जवाब दिया जाएगा। ईरान की सेना ने अमेरिकी कार्रवाई को डकैती और समुद्री लूट करार दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में पहले से ही भू-राजनीतिक तनाव चरम पर है और दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- ईरान संकट को लेकर बढ़ा सस्पेंस, ईरान विदेश मंत्री की आसिम मुनीर से मुलाकात ईरान के सरकारी मीडिया संस्थान IRIB के जरिए जारी बयान में सेना के केंद्रीय कमान खातम अल-अनबिया का पक्ष रखा गया। इसने कहा कि अगर अमेरिकी सेना क्षेत्र में अपनी घुसपैठ, नाकाबंदी और लूटपाट जैसी गतिविधियां जारी रखती है, तो उसे ईरान की शक्तिशाली सशस...