नई दिल्ली, मार्च 3 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल को यह करने का कौन सा कानून अधिकार देता है? उमर ने जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में जोर दिया कि ईरान के लोगों को ही अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार है, बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के। उन्होंने खामेनेई और उनके परिवार की मौत की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला कर उसके नेतृत्व को बदलने का हक नहीं है। यह भी पढ़ें- क्या PM किसी देश के प्रमुख की हत्या का समर्थन करते हैं? राहुल गांधी भी बरसे उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। साथ ही, गुस्से व दुख को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.