नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- शिवसेना के दोनों गुटों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर बड़े आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा है कि उन्हें शाह के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं है। साथ ही कहा है कि ठाकरे मीडिया में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। शिवसेना यूबीटी चीफ ने कहा कि गृहमंत्री दिवंगत अजित पवार से माफी मांग लेते तो अच्छा होता। दरअसल, सोमवार को पुणे में अमित शाह ने जिला परिषद कार्यालय के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। साथ ही उन्होंने अजित पवार की प्रतिमा का अनावरण भी किया था। तब उन्होंने कहा था कि पवार का निधन महाराष्ट्र के लिए बड़ा नुकसान है। अब इसपर उद्धव ठाकरे के आरोप हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने ही अजित पवार पर 70 हजार के घोटाले के आरो...