'अभया ब्रिगेड' ने बच्चों को दिए सुरक्षा व साइबर जागरूकता के टिप्स
जहानाबाद, जुलाई 30 -- अरवल, निज संवाददाता। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शादीपुर में 'अभया ब्रिगेड' (एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोलिंग) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा और विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा और नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया। इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के कारगर तरीके बताए गए। टीम ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि या उत्पीड़न पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। बच्चों को थाना स्तर पर संचालित महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन नंबर 112 के इस्तेमाल के बारे में भी जागरूक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.