नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नेपाल के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बुधवार को जो नजारे सामने आए, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। ऐसी तबाही, जिसमें लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कुछ ही पल में घर, सड़कें, इमारतें पूरा का पूरा गांव बह गया। हादसे के में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं इस भीषण फ्लैश फ्लड से हुई तबाही का दर्द भारत के भोपाल तक पहुंच गया है। भोपाल के कोलार इलाके की रहने वाली देवकी अधिकारी का पूरा परिवार नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता है लापता लोगों में एक-दो या तीन नहीं, पर‍िवार के पूरे 29 सदस्य शामिल हैं।पर‍िवार के 29 सदस्य लापता इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, देवकी अधिकारी के लिए गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे आया वह फोन किसी डरावने सपने से कम नहीं था। फोन पर नेपाल में अचानक आई बाढ़ की खबर सुनकर वह घबरा गईं। उन्हों...