झांसी, जून 27 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। मोहल्ला सैंयर गेट में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंदर घर में उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा कि ..सारा मम्मी पापा, अब मुलाकात नहीं होगी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला सैंयर गेट बाहर निवासी संतोष देवरिया की 21 वर्षीय मंझली बेटी महक देवरिया एक टेलीकॉम कंपनी में काम करती थी। बीती 21 जून को उसके मामा के बेटे की शादी थी। जिसमें लगातार परिजनों का आना-जाना लगा था। मां सीमा और भाई एकलव्य वहीं थे। जबकि रिसेप्शन के बाद 25 जून को वह अपने पापा और छोटी बहन के साथ घर आ गई। शुक्रवार फिर शादी घर में जाना था। लेकिन, महक नहीं गई। परिवार के सभी लोग चले गए। देर रात वह घर में अकेली थी। तभी...