गिरडीह, फरवरी 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नहर निर्माण के नाम पर रुपए की हो रही बर्बादी मामले पर बगोदर इलाके के लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों ने निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के कार्य को तत्काल बंद करने की मांग की है। लोगों ने कहा है कि नहर निर्माण कार्य के नाम पर पानी की तरह रुपए तो बहाए जा रहे हैं मगर खेतों में पानी कैसे पहुंचे इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है। नहर निर्माण के नाम पर किसानों से अधिग्रहित जमीन को किसानों को वापस देने की मांग की गई है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर जनहित याचिका भी दायर की जा सकती है। बता दें कि कोनार नहर बगोदर डिविजन इलाके में दस साल बाद एक बार फिर से कोनार नहर में निर्माण कार्य चल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि दस साल पूर्व किए गए निर्माण कार्य जो कि क्षतिग्रस्त भी नहीं हुआ है उस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.