संभल, मार्च 20 -- संभल । माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक बेहद राहत भरी और सराहनीय पहल शुरू होने जा रही है। अब कक्षा 9 से 12 तक के जरूरतमंद छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में "बुक बैंक" बनाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी छात्र की पढ़ाई सिर्फ किताबों की कमी की वजह से प्रभावित न हो। बुक बैंक के जरिए जरूरतमंद विद्यार्थियों को आसानी से पाठ्यपुस्तकें मिल सकेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रहेगी। हर विद्यालय में बुक बैंक के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो पुस्तकों के रखरखाव, वितरण और देखरेख की जिम्मेदारी संभालेगी। यह कदम शिक्षा को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है, जिससे हजारों छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.