संवाददाता, अक्टूबर 4 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले रामपुर की सियासत में 'अब्दुल' शब्द को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने कार्यालय पर सपा और कांग्रेस नेताओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूछे गए एक सवाल में 'अब्दुल' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई और इसे वापस लेने को कहा। इसके बाद भाजपा नेता फसाहत अली शानू ने पलटवार करते हुए बयान का वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने 'अब्दुल' को आम मुस्लिम, गरीब, मजदूर और मेहनतकश तबके का प्रतीक बताते हुए सांसद की आपत्ति पर सवाल उठाए। दोनों नेताओं के बयानों के बाद 'अब्दुल' शब्द को लेकर रामपुर की राजनीति में बहस तेज हो गई है।समाज का मजाक बर्दाश्त नहीं: 'अब्दुल' शब्द पर भड़के सपा सांसद सपा और कांग्रेस नेताओं की रविवार को सांसद कार्यालय पर हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रे...