सीतामढ़ी, जून 20 -- ज्ञान रंजन, सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में भूमि विवाद, मद्य निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित रंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी भूमि विवादों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निष्पादन का निर्देश देते हुए सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक शनिवार अंचल कार्यालयों में भूमि विवाद समाधान शिविर एवं जनता दरबार नियमित रूप से आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें。

मद्य निषेध कानून की समीक्षा जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) को लंबित भूमि मामलों की नियमित स...