उज्जैन, अगस्त 31 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में 5 हत्याओं के बाद अब ऐक्शन में आई पुलिस अब सड़क पर उतर कर गुंडे-बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद एसपी प्रदीप शर्मा खुद सड़क पर कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं। उनके निर्देश पर एएसपी, सीएसपी सहित पुलिस के जवान चौराहों पर मुस्तैद हैं।सड़क पर आरोपियों का जुलूस निकाल रही पुलिस पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सड़क पर जुलूस निकाला। पुलिस बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही उनसे उठक-बैठक लगवाई। इस दौरान पुलिस के जवान बदमाशों पर डंडे बरसाते नजर आए। पुलिस की सख्ती के आगे भीगी बिल्ली बने आरोपी 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है' जैसे नारे लगाते दिखे। पुलिस के हर डंडे से बदमाशो की चीख निकल रही है। पुलिस व्यापारियों से रात 11 बजे तक सभी दुकानों-होटलों को बंद करने...